बड़ौत (बागपत)। बिनौली में 20 दिन पूर्व गाड़ी के ड्राइवर को बंधक बनाकर गाड़ी लूटने के मामले में कार्रवाई न होने पर एक व्यक्ति ने पुलिस के खिलाफ आयुक्त मेरठ को शिकायत की है। इनाम पुत्र नूरा कांधला जनपद शामली का रहने वाला है। उसने आयुक्त मेरठ को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उसकी पिकअप गाड़ी पर फखरपुर शेखपुरा गांव निवासी दिलशाद पुत्र शौकीन ड्राइवर है। 20 दिन पूर्व बिनौली के एक व्यक्ति ने ड्राइवर दिलशाद को किसी जगह चलने की बात कहकर बुलाया। जब वह वहां पर गया तो उससे बंधक बनाकर गाड़ी, कागजात व 15 हजार की नगदी लूटी ली, लेकिन बार-बार शिकायत किए जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उसने इस मामले मेें कार्रवाई की मांग की।