बागपत। आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए विभिन्न खेलों का ट्रायल होगा। इसमें जूनियर और सब जूनियर बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। जिला खेल अधिकारी नवीन कुमार त्यागी ने बताया कि जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी का ट्रायल 12-13 फरवरी को खेल कार्यालय और बाबा शाहमल स्पोर्ट्स स्टेडियम बड़ौत में होगा। वॉलीबाल, फुटबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस का ट्रायल 14-15 फरवरी को खेल कार्यालय ओर बाबा शाहमल स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। इसके अलावा क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबाल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, हैंडबॉल का ट्रायल 16, 17 और 18 फरवरी को खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम खेकड़ा और बाबा शाहमल स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा।