फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात्रि में छप्पर में सो रही साठ वर्षीय वृद्वा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला विजयनगर में वृद्ध धर्मबीर अपनी पत्नी मूर्ति और दो पौत्री खुशी और बिटटों के साथ रहते हैं। वृद्ध के पुत्र की करीब दो वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। वृद्ध ही अपनी पत्नी व दो पौत्री का मजदूरी कर पालन पोषण करता है। उनके पास मकान की छत तक भी नहीं है। वह खुले आसमान में ही छप्पर डालकर रह रहा है। वह कई बार अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काटकर प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान बनवाने की मांग कर थक चुका है, लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। रविवार की रात्रि में वह अपनी पत्नी मूर्ति व दो पौत्री के साथ छप्पर में सोया हुआ था। बीती रात्रि में किसी समय उसकी पत्नी मूर्ति की मौत हो गयी। सुबह के जब वह नहीं उठी तो उन्होंने चिकित्सक को बुलवाया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया। लोगों ने कहा छप्पर में सोने से वृद्धा की मौत हुई है। परिजनों ने गमगीन माहौल में वृद्धा के शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें