खेकड़ा (बागपत)। नगर के मोहल्ला अहिरान में रविवार को सपा नगर अध्यक्ष जगपाल यादव के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया। इसमें जगपाल यादव ने कहा कि सभी को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाना है और आगामी लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंककर पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाना है। सभी ने गरीबों व अल्पसंख्यकों को उनका अधिकार दिलाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार ने लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। इसकी अध्यक्षता रघुवीर ठेकेदार ने की। संचालन धनपाल सिंह सभासद ने किया। इसमें ब्रह्मपाल सिंह सभासद, सुखबीर, गिरवर, चरणसिंह, नरेश, कामिल, शौकत, जयकिशन, बबलू, राकेश, दीपक, सतपाल आदि रहे।