फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपाष्टमी पर मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। कस्बा सराय के प्राचीन मनसा देवी मंदिर में स्थित गोशाला में आदर्श गोशाला समिति के तत्वावधान में गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया। हवन का आयोजन किया, इसमें लोगों ने आहुतियां दी। पर्व के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व राधा कृष्ण बने बच्चों में सब का मन मोह लिया। कार्यक्रम में अतिथियों ने विचार व्यक्त किए। इसमें गो सेवा को सर्वोपरि बताया। कस्बे के मेधावियों को शील्ड देकर समान्नित किया। इसमें विशिष्ट गोसेवक लाला ओमप्रकाश गर्ग नोएडा, मुख्य अतिथि राजीव गुप्ता, श्रीकृष्ण प्रेमी, प्रवीण कुमार, प्रेम चंद जैन, राजीव सिंघल, अमित सिंघल, पंडित धनराज जैन, ईश्वर दयाल अग्रवाल, रमेश चंद अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, आलोक गर्ग, इंदर पाल वर्मा, डॉ मांगेराम यादव चेयरमैन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश जैन ने किया। पूजन पंडित राजीव शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें