फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला प्रदर्शनी में बच्चों ने प्रतिभाएं दिखाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। मदर टरेसा एकेडमी में शनिवार को कला प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनी का शुभारंभ स्कूल डायरेक्टर रूपेश राणा, निर्देशिका सविता राणा, अंकित पंवार ने किया। बच्चों द्वारा बनाई गई वस्तुएं जिनमें सर्वप्रथम रंगोली, आइसक्रीम, स्टिक पॉट, पेपर फ्लॉवर, प्रकृति चित्रण, प्लास्टिक की बोतलों द्वारा बनाए गए फ्लावर पॉट चार्ट, स्टिक शिप, स्टिक हाउस और अलग-अलग प्रकार की पेंटिंग का प्रदर्शन किया। निर्देशिका सविता राणा व अंकित पंवार ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों के अंदर हुनर की कमी नहीं है। उन्हें निखारने की जरूरत है। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी भाग लेना चाहिए। उन्होंने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को पुरस्कार भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें