बागपत। लायंस क्लब ने 33 वें राष्ट्रीय नेत्रदान दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। लक्ष्य पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य रूचिरा ने बताया स्लोगन प्रतियोगिता में कक्षा 12 की छात्रा रिया पांचाल ने बागपत जनपद में द्वितीय स्थान, मानसी जैन ने पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में जनपद में तृतीय स्थान और सिमरन ने स्लोगन प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। ग्रेटर कैलाश दिल्ली में वेणु चैरिटेबल समाज के पुरस्कार वितरण समारोह में ग्रेटर कैलाश दिल्ली के एमएलए सौरभ भारद्वाज ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। विजेताओं के स्कूल लौटने पर स्वागत किया स्कूल के चेयरमैन बीके शर्मा ने विजेता छात्राओं को बधाई दी। इस दौरान स्कूल के डायरेक्टर रविंद्र भाटी, उप प्रधानाचार्य सविता शर्मा, एजुकेशनल एडवाइजर बीएस शर्मा आदि रहे।