फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टियरिंग फैल होने से ट्रैक्टर खाई में गिरा, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बृहस्पतिवार को सुबह के समय ट्रैक्टर का स्टेयरिंग फेल होने से ट्रैक्टर खाई में जा गिरा और चालक घायल हो गया। बड़ौत निवासी सलीम ट्रैक्टर भाड़े पर चलाने का काम करता है। बृहस्पतिवार सुबह वह ट्रैक्टर लेकर अमीनगर सराय रोड से घर आ रहा था। जब वह डीजे पालीटेक्निक के सामने पहुंचा तो ट्रैक्टर की गति तेज होने के कारण वह संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर खाई में जा गिरा, इससे सलीम घायल हो गया। वहां से गुजरने वाले लोगों ने ट्रैक्टर और चालक को खाई से बाहर निकाला और घायल चालक को निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें