बागपत। कई दिन से यमुना में बाढ़ के कारण किसानों के चेहरे का रंग उड़ा हुआ था, वहीं बस्ती के लोगों में दहशत का माहौल था। बढ़े जल स्तर से किसानों को तो अच्छा खासा नुकसान पहुंचा, लेकिन बस्ती तक यमुना का पानी नहीं पहुंच गया है। यमुना का जल स्तर घटने लगा है। इससे किसानों को राहत मिली है। निकटवती गांवों के लोगों के भी चेहरे खिल गए हैं। जिले में यमुना में बढ़े जल स्तर से किसानों को लाखों का नुकसान जरूरी हुआ है, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है। यमुना में पानी खतरे के निशान तक पहुंच गया था। इस कारण जिले के करीब 29 गांवों में अलर्ट जारी किया । जागोस और कोताना गांव में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।