बड़ौत (बागपत)। रेलवे रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया, इसमें ब्रहा मित्रमुनि व यज्ञमान विनोद भारद्वाज रहे। इस अवसर पर डॉ. ओमवीर सिंह ने कहा कि मनुष्य को सबकी उन्नति मेें अपनी उन्नति समझना चाहिए। किसी भी व्यक्ति की जीवन यात्रा समाज के पृथक होकर नहीं चल सकती। अगर वह समाज जिसके हम अंग हैं, उन्नतिशील तो हमें हमारी संस्कृति भी उन्नति व सुख रह सकेगी। इस अवसर पर मित्रमुनि, डा. ओमवीर, डा. हरपाल सिंह, पीतम सिंह वर्मा, रामबली राणा, जयप्रकाश, रणजेत बहादुर सत्यपाल, अरुण आर्य, जसवीर मलिक, ओमपाल राठी सुखपाल, ओमवीर सिंह राठी, ब्रजभान सिंह, राजेन्द्र कुमार, कृष्णपाल, राजकुमार आर्य, विनोद भारद्वाज, मोहनपाल, शामिल रहे। अंत में स्वामी अग्निवेश पर हुए हमले की निंदा करते हुए अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग उठाई। ब्यूरो