बड़ौत (बागपत)। समर्थ दिव्यांग विद्यालय आजाद नगर में शनिवार को स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमेें साफ-सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया। इसके बाद नगर के मुख्य मार्ग से रैली निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, निदेशक राजेश उज्ज्वल, प्रधानाचार्य दिव्या उज्ज्वल ने किया। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा कि अधिकांश बीमारियां अपने आसपास मौजूद गंदगी व साफ-सफाई न होने से होती हैं। इसके उपरांत उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली बिनौली रोड, महावीर रोड, बिजरौल रोड, कोताना रोड, फूंसवाली मस्जिद, नेहरू रोड, रेलवे रोड से होते हुए स्कूल परिसर में हुई। रैली के दौरान स्कूल के दिव्यांग बच्चे हाथों में तख्ती व बैनर लेकर चल रहे थे। इसमेें सतेंद्र सिंह, रजनी, कृष्णा, बिमला, सुरेंद्र आदि रहे। ब्यूरो