बिनौली (बागपत)। शनिवार देर शाम बिनौली गांव के चार युवक दो बाइकों पर बड़ौत की ओर से बिनौली आ रहे थे। पिचोकरा गांव के सामने एक कार चालक ने पहले एक बाइक में टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार यूपी पुलिस के सिपाही अंकित पुत्र राममेहर और विवेक पुत्र कृष्ण भगत जी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद कार चालक ने भागने के प्रयास में कार पीछे की तो फिर एक बाइक में टक्कर लगी, जिसमें निखिल पुत्र बिल्लू, प्रशांत पुत्र सुनील निवासी बिनौली गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद परिजनों ने सभी घायलों को बिनौली के एक निजि चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। घायलों ने बिनौली थाने में आरोपी कार चालक के खिलाफ तहरीर दी। ब्यूरो