फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदक लेकर लौटे शूटरों का स्वागत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। वीर शाहमल राइफल क्लब के शूटरों ने बड़ौत में हुई प्रतियोगिता में पदक जीते। सभी खिलाड़ियों का क्लब में पहुंचने पर स्वागत किया। कोच शेखर तोमर ने बताया कि बड़ौत में चार दिवसीय चौधरी केहर सिंह शूटिंग चैंपियनशिप चली। इसमें वीर शाहमल राइफल क्लब के शूटरों ने भाग लिया। सहदेव ने एकल वर्ग में स्वर्ण पदक और निखिल ने रजत पदक जीता। जूनियर वर्ग में सहदेव, निखिल, आशीष ने सभी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर स्वर्ण पदक जीता। यूथ वर्ग तेजस तोमर, अन्नू मलिक, जतीन ने रजत पदक जीता। बड़ौत से पदक लेकर लौटे निशानेबाजों का क्लब में स्वागत किया। इसमें डॉ. योगेश तोमर, पंकज तोमर, मंजीत धामा, दयाल सिंह, सचिन, दीपक, मनीष, हरीश, अंकित, रिहान, माजिद खान, कुश ने शूटरों का उत्साह बढ़ाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें