फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांगनौली की टीम ने जीता टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। गांगनौली गांव चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच गांगनौली की टीम ने जीता। जबकि सूप की टीम उपविजेता रही। फाइनल मैच गांगनौली और सूप की टीम के बीच हुआ। गांगनौली की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 12 ओवर में 120 रन बनाए। जवाब में सूप की टीम 80 रन पर सिमट गई। विजेता टीम को ट्राफी और 21 हजार रुपये देकर सम्मानित किया, जबकि उपविजेता टीम को ट्राफी और 15 हजार रुपये मिले। मैन ऑफ द मैच सुमित और मैन ऑफ द सीरीज मनोज रहे। इसके आयोजन में अरविंद शर्मा, राजपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, बिट्टू राठी, सुनील शर्मा, मोनू राठी, मास्टर सत्यवीर सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें