बड़ौत (बागपत)। विजयीभव विद्यापीठ में मंगलवार को सात दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया, जिसमेें नन्हे-मुन्हे बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। समर कैंप का उद्घाटन स्कूल के चेयरमैन सतीश मान ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को इस प्रकार के कार्यक्रमों में प्रतिभाग करना चाहिए। पूल पार्टी में कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा यूकेजी के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान बच्चों ने रसीले आम, लजीज फलों को चखा व रेन डांस किया। पूल पार्टी में लुफ्त उठाने वाले बच्चों में भावना, स्वाति, आरती, स्वीटी, मीनाक्षी, मयंक, सूरज रहे। संचालन विवेक ने किया।