फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आहार दान का बहुत महतव - विहर्ष सागर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। जैन संत विहर्ष सागर महाराज ने कहा कि आहार दान का विशेष महत्व है। बुधवार को सभागार में धर्म सभा में उन्होंने कहा कि जब कोई श्रावक यह भाव करता है कि मैंने अपने खाने के लिए आहार तैयार किया है, उसमें से मैं भक्ति के लिए जैन मुनि राज को आहार दूं तो यह भाव बनने मात्र से ही उसे अनंत पुण्य का अर्जन हो जाता है। जब वह भक्ति भाव से मुनि राज या आर्य माता को आहार देता है तो उसका मानव जीवन सार्थक हो जाता है। धर्म सभा का संचालन मांगेराम जैन ने किया। इस अवसर पर सुभाष जैन, मुकेश जैन, प्रदीप जैन, संजय जैन, अमित जैन, विवेक जैन, राजेश भारती, सचिन जैन, वरदान जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें