बैंक कर्मियों ने मांगों को लेकर धरना दिया
बड़ौत (बागपत)। बैंक कर्मियों ने 11वें वेतन समझौते को लागू कराने की मांगों को लेकर पंजाब नेशनल बैंक शाखा के सामने बुधवार को धरना दिया। धरने पर जनपद की सभी शाखाओं के कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान आल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक आफिसर एसोसिएशन मेरठ के संयुक्त सचिव प्रमोद जैन ने बताया कि भारतीय बैंक संघ ने दो प्रतिशत वेतन वृद्धि के प्रस्ताव देकर बैंक कर्मचारियों के साथ मजाक किया है। बैंक कर्मियों का वेतन समझौता एक नवंबर 2017 से ही देय चुका है, लेकिन सरकार द्वारा इसे लागू करने में देरी की जा रही है। इससे कर्मचारी परेशान हैं। धरने पर प्रमोद चढ्ढा, प्रदीप शर्मा, गगनदीप, मुकुल गोयल, सूरज शर्मा, अमन पाल आदि शामिल रहे।