फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रानीणों की होगी चार चरण में जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो पात्र लाभार्थी छूट गए हैं, इनको मकान का सपना अब साकार होगा। वर्ष 2011 में जो पात्र लाभार्थी मकान से रह गए थे, इनकी दोबारा से जांच होगी। यह जांच लाभार्थियों की चार चरण में होगी और इसके बाद एजेंसी से जांच कराई जाएगी। पहले चरण में ब्लॉक स्तर पर बीडीओ, दूसरे चरण में पुन: सत्यापन सीडीओ की देखरेख में जिला स्तरीय अधिकारी 15 मई से 15 जून तक करेंगे और तृतीय चरण में जिले स्तर पर सत्यापित उक्त पात्रता सूची का पुन: सत्यापन आयुक्त ग्राम्य विकास और उनके द्वारा गठित निजी एजेंसी एक जून से 30 जून तक और चतुर्थ चरण में उक्त सत्यापित पात्रता सूची 30 जून तक वेबसाइट पर अप लोड होगी। विशेष सचिव नागेंद्र प्रसाद सिंह ने डीएम को पत्र भेजकर जांच कराने में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं, ताकि गरीबों को पास अपना आवास हो सकें। उन्होंने कहा जांच में लापरवाही मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। यदि एजेंसी की जांच में दस प्रतिशत से अधिक कमी मिली तो संबंधित बीडीओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें