अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। शहीद मनवीर नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बली में पूल पार्टी में छोटे बच्चों ने जमकर मस्ती की। पूल पार्टी में बच्चों ने रेन डांस किया। साथ ही कोल्ड ड्रिंक एवं खाने का आनंद लिया। स्कूल के संस्थापक पुरुषोत्तम पंवार ने बच्चों को पूल पार्टी को आनंद लेने और संस्कारों को नहीं भूलने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य डॉ. केके अजीत ने बच्चों को संबोधित किया। इस अवसर पर इकरा, आंचल, प्रीति, रेनू, रिंकी, राखी शर्मा, स्वाति त्यागी आदि का सहयोग रहा।