बागपत। एआरटीओ आरपी मिश्रा ने बताया सोमवार से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। पुलिस लाइन में रोड सेफ्टी क्लब के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम होगा। इसमें विद्यालयों के बच्चे लोगों को जागरूक करेंगे। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के अलावा जनपद के वाहन डीलर, प्रशासनिक अफसर और गणमान्य लोग शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल को यमुना इंटर कॉलेज से जागरूकता रैली, 25 अप्रैल को बागपत-बड़ौत में वाहन चालकों को एनएसएस और एनसीसी के बच्चे जागरूक करेंगे, 26 अप्रैल को सेंट एंजेल्स, लक्ष्य, माउंट लिटरा, वनस्थली, जेपी पब्लिक स्कूल में शपथ ग्रहण, नुक्कड़ नाटक होगा। 27 अप्रैल को बड़ौत तहसील में वाहन चालकों के साथ सड़क सुरक्षा संबंधित वर्कशाप, 28 अप्रैल को न्यायालय परिसर जिला बार एसोसिएशन की साथ सड़क सुरक्षा पर कार्यशाला और 29 अप्रैल को पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन होगा।