छपरौली (बागपत)। हलालपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक ओमवीर सिंह सेवानिवृत्त हो गए। विदाई समारोह का आयोजन किया । इसमें प्रभारी प्रधानाध्यापक विनीता तोमर ने कहा कि ओमवीर सिंह ने बच्चों को सांस्कृतिक, सामाजिक शिक्षा दी। इस मौके पर शिक्षक को उपहार देकर सम्मानित किया। इसमें गांव के प्रधान प्रशांत, बबीता, संदीप, मोहित आदि रहे।