फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक से अधिक पौधे रोपे

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिगंबर जैन पालीटेक्निक कॉलेज में शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया । हरित प्राण ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष डॉ. दिनेश बंसल और महासचिव डॉ. अनुराग मित्तल ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण में असंतुलन के कारण तापक्रम में निरंतर वृद्धि हो रही है। इसके लिए आवश्यक है कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं जाए। उन्होंने कहा कि हमें सामाजिक कुरीतियों का त्याग कर उनके स्थान पर सद् कार्यों को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी एक अप्रैल को धूमधाम से मनाती है, हमें एक अप्रैल में किसी को फूल बनाने के बजाए पौधारोपण करना चाहिए। इस अवसर पर संयोजक मुकेश चौधरी, मुस्तकीम, वरुण बंसल, शोभित जैन, जोगेंद्र, राजेंद्र, प्रमोद, प्रणय, आशीष आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें