फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता और शिक्षा पर जोर देने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जनता वैदिक कॉलेज की रासेयों की द्वितीय इकाई ने सात दिवसीय शिविर के छठे दिन लोगों को जागरूक किया और अपने विचार व्यक्त किए।
शिविर का शुभारंभ डॉ. साधना तोमर के नेतृत्व में ईश वंदना, रासेयो गीत से किया। स्वयंसेविकाएं मुस्लिम बस्ती में गई और वहां उन्हें मुख्य समस्या बड़े परिवार, गंदगी और अशिक्षा मिली। स्वयं सेविकाओं ने उन परिवारों को छोटे परिवार सुखी परिवार, स्वच्छता और शिक्षा विशेष रूप से बेटियों को जागरूक किया। पोलियो, टीबी, कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं को बच्चों को पोलियो ड्राप्स पिलाने की सलाह दी। 120 परिवारों का सर्वेक्षण किया गया। तृतीय सत्र में एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका विषय था नारी सुरक्षा और सम्मान। इसमें प्रथम स्थान शिवानी द्वितीय स्थान निकेता और अर्चना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बाद में नारी सुरक्षा सम्मान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता डॉ. ओमवीर सिंह ने की। शालिनी, सुषमा और रुचि जैन ने छात्राओं को स्वयं सुरक्षा और आत्मनिर्भर बनने को प्रेरित किया। इस मौके पर मोनिका, तनु राणा, मेघा, काजल, कोमल, सोनिया, फरहीम, अजमद ने नारी सुरक्षा और सम्मान पर कविताएं, गीत प्रस्तुत किये। संगोष्ठी का संचालन डॉ. साधना तोमर ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें