बड़ौत (बागपत)। वनस्थली पब्लिक स्कूल मेें सीबीएसई परीक्षा को लेकर चल रही दो दिवसीय कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया। कार्यशाला का शुभारंभ प्रबंध समिति के आशीष जैन, हर्षित जैन, संजय जैन और रोहित जैन ने किया। उनका कहना था कि कार्यशाला आयोजित करने का मकसद मात्र छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के प्रति जागरूक करना ही नहीं था, बल्कि उन्हें एनडीए, इंजीनियरिंग, डॉक्टरी, सीए सहित एक प्रभावशाली अध्यापक बनने भी था। ताकि बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बन सके। मेधावियों को प्रबंध समिति के आशीष जैन और हर्षित जैन ने ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया। इसमें पूजा, अपूर्वा, शिखा, ज्योति, अनकिता, सोनम, रूबी, पूजा, अनीता, साक्षी आदि का योगदान रहा।