बड़ौत (बागपत)। बड़ौत के दिल्ली बस स्टैंड के समीप डा. रामसिंह प्रजापति के क्लीनिक पर देर रात श्री दक्ष प्रजापति सेवा समिति की मासिक बैठक हुई। इसमें संस्था के संरक्षक चौधरी रतन लाल प्रजापति ने कहा कि पूरे जनपद में प्रजापति समाज की कोई धर्मशाला तक नही हैं। उन्होंने कहा कि प्रजापति समाज को राजनेताओं का कोई संरक्षण नहीं है। सरकार पूरी तरह से समाज की अनदेखी करती है। संस्था के संस्थापक डा. रामसिंह प्रजापति ने कहा कि सर्वप्रथम संगठन को मजबूत करना है। तत्पश्चात जो पार्टी उनके समाज को सहयोग करेगी, उनका समाज उसी पार्टी को वोट देगा। संस्था के अध्यक्ष डा. अशोक कुमार प्रजापति ने कहा कि बागपत में श्री दक्ष प्रजापति सेवा समिति के कार्यों को लेकर समाज के लोग बेहद उत्साहित हैं तथा दिल खोलकर संस्था का सहयोग भी कर रहे हैं। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मलनिया प्रजापति, सुरेंद्र प्रजापति आलू वाले, राजेन्द्र फूल वाले, राजेन्द्र ढिकाना वाले, बालेश्वर प्रधान, नरेश प्रजापति, उमेश मोदीनगर, सुनील प्रधान, विनोद बड़ोली, कपिल, डब्लू, डा. सूरज सिंह, महावीर, अमित, महेंद्र जूस वाले, सुरेंद्र दवाई वाले, रामबीर जूस वाले, डा. रामकुमार, सतीश, राजू बिजली वाले, रवित, कल्लू, जगरोशन, सुंदर, राकेश, शीशपाल, ब्रह्मसिंह, रविन्द्र आदि मौजूद रहे।