फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच करने से फैलती है बीमारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बिजरौल गांव में आयोजित जनसभा में लोगों को खुले में शौच करने से फैलने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी। बृहस्पतिवार को जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित जनसभा की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रविंद्र ने की। संचालन ग्राम सचिव भूपेंद्र ने किया। ग्राम प्रधान रविंद्र ने कहा कि आसपास साफ सफाई न रखने से लोग अनेक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। गांव व मोहल्ले में संक्रामक रोग फैलने का सबसे बड़ा कारण खुले मेें शौच जाना भी है। बताया कि खुले में शौच जाने से हानिकारक बैक्टीरिया से लोग तमाम बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं। सचिव भूपेंद्र ने बताया कि गांव में पात्र लोगों के यहां पर शौचालय का निर्माण हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग खुले में शौच जाते हैं, जिस कारण बीमारियां फैल रही हैं। उन्होंने खुले में शौच न करने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्वच्छता टोली का गठन भी किया। बाद में सचिव ने गांव में बने बूथों का भी निरीक्षण किया और वहां पर जन सुविधाएं उपलब्ध कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें