फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल के पॉवर प्लांट की छात्र-छात्राओं ने जुटाई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

डिवाइन ग्लोबल एकेडमी के छात्रों का एक समूह रविवार को मलकपुर चीनी पहुंचा। यहां पर छात्र-छात्राओं ने मिल की तकनीकी प्रक्रिया को देखा और समझा।
शनिवार को जहां डिवाइन ग्लोबल एकेडमी के एक समूह में तकनीकी की जानकारी जुटाई । वहीं रविवार को एकेडमी का दूसरे समूह एकेडमी के प्रबंधक दिनेश शर्मा, प्रधानाचार्य केके त्यागी व मीडिया प्रभारी संदीप दहिया के नेतृत्व में मलकपुर मिल पहुंचा। मिल मेें विद्यार्थियों ने मिल में आधुनिक मशीनों को देखा और उनकी कार्य प्रणाली की जानकारी प्राप्त की। तकनीकी इंजीनियर सुनील व यशवीर तोमर ने बताया कि मिल के पावर प्लांट से अलग-अलग 12-12 मेगावाट बिजली बनाई जाती है। इसमें से 9 मेगावाट मिल को चलने में प्रयोग की जाती है, और शेष बिजली जनपद के गांवों में सप्लाई कर दी जाती है। मिल के जीएम राज कुमार शर्मा ने बताया कि मिल में अत्याधुनिक मशीनें हैं, इनकी सहायता से चीनी का उत्पादन किया जाता है। मिल की पेराई क्षमता एक लाख कुंतल प्रतिदिन है। इसमें काजल, आरती, आंचल, वर्षा, अंजलि, छवि, वैष्णवी, आयुषी, प्रभात कुमार आदि रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें