दाहा/दोघट (बागपत)। गांगनौली गांव में शुक्रवार की देर शाम किसान नेत्रपाल व सुखबीर के खेत में खड़ी गन्ने की फसल में अचानक से आग लग गई। लपटे देख ग्रामीण उधर दौड़े और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, इस दौरान किसान नेत्रपाल की तीन बीघा व सुखबीर की पांच बीघा गन्ने की फसल जल चुकी थी। पीड़ित किसानों ने थाने पर अज्ञात लोगों के तहरीर दी।