फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने किया ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। बढ़ी विद्युत दरों के विरोध में पुसार बस स्टैंड पर व्यापारियों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने कहा बिजली की बढ़ी दरों को लेकर किसान, मजदूर ही नहीं व्यापारी भी परेशान है। बिजली की बढ़ी दरों को लेकर प्रदेश भर में किसान आंदोलन कर रहे है, लेकिन सरकार पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। उन्होंने कहा यदि शीघ्र ही बिजली की बढ़ी दरें वापस नहीं ली तो व्यापारी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। व्यापारियों का आरोप है कि बिजली की पहले ही काफी दरें बढ़ी हुई थी। उन्होंने कहा पहले व्यापारी जीएसटी, नोट बंदी आदि झेल रहे हैं, अब यह मार भी पड़ गई। इससे व्यापारी वर्ग ही नहीं गरीब मजदूर, किसान वर्ग भी बर्बाद हो जाएगा। सरकार को अपना यह फैसला वापस लेना चाहिए। इसमें नितिन, अंकित, सुमित, दीपक, हरीश, उदयवीर, रामछैल, अजय, अमित, गौतम, सुरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें