दोघट (बागपत)। जैन धर्मशाला दोघट में शिक्षा के क्षेत्र में प्रतियोगिता हुई। इसका उद्घाटन पूर्व चेयरमैन हरबीर पंवार ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में निखार आता है। इस तरह की प्रतियोगिताएं समय-समय पर होती रहनी चाहिए। इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के लिए मानसिक विकास के लिए सहायक होती है। 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें मान्य ज्ञान, गणित आदि से संबंधित 100 प्रश्न हल करने को दिए गए। सोमवार को परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। इसमें तेजवीर पंवार, चौधरी रतन सिंह पंवार, ओमकार सिंह, सुखपाल फौजी, मनसब, गोपी जैन आदि उपस्थित रहे।