फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में शांति और सद्भावना बनाने पर बल दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। मवी कलां गांव में आर्य समाज ने 44वां वार्षिकोत्सव मनाया । इस मौके पर वक्ताओं ने समाज में शांति और सद्भावना बनाने पर बल दिया।
विज्ञापन

रविवार को मवी कलां गांव में क्षेत्र में सुख शांति के लिए हवन का आयोजन किया । मंत्रोचार के साथ आहुतियां दी। सुरेंद्र पाल आर्य और सुनीता आर्या ने कहा की विज्ञान और धर्म जुड़वा बहनों की तरह है। अपने बच्चों को धर्म के साथ-साथ पढ़ाई के प्रति भी जागरूक करें। उन्होंने कहा नाम के पीछे आर्य लिखने से काम नहीं चलता सभी को आर्यों जैसे काम भी करने चाहिए। वैदिक संस्कृति के अनुसार जीने के लिए प्रेरित किया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव ने कहा आर्य समाज शांति और सद्भावना बढ़ाने के लिए हमेशा अग्रणी रहता है। इसमें योगेंद्र आर्य, अशोक आर्य, मास्टर सुशील आर्य, सहदेव सिंह, राजवीर आर्य, कैप्टन महेंद्र सिंह, सविता आर्या, कृष्णपाल, रामवीर, मांगेराम आर्य, राजेंद्र आर्य, अशोक, मंगल, अजय आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें