फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

श्री राधा गोविंद गोडीय वेदांत ट्रस्ट के तत्वावधान में कलश यात्रा के बाद श्रीमद भागवत कथा का नई मंडी स्थित स्थानक में शुभारंभ हुआ।
गऊशाला स्थित श्रीराधा गोविंद गोडीय वेदांत ट्रस्ट के कार्यालय से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। इसमें महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर चल रही थी। यह कलश यात्रा पंचवटी मंदिर से शिव मूर्ति, सारंग सिनेमा रोड, गांधी रोड, अतिथि भवन, नया बाजार होते हुए जैन स्थानक मंडी पर पहुंची, जहां कलशों की स्थापना की गई। कलश यात्रा में भक्तगण श्रीमद भागवत को अपने सिर पर धारण कर चल रहे थे और हरे कृष्णा महामंत्र का कीर्तन कर नृत्य करते चले। शाम को श्री धाम वृंदावन से आए वेदांत श्रीधर महाराज ने श्रीमद भागवत कथा का व्याख्यान किया। इसमें नवीन कृष्ण दास, राधा रमन, सुंदर गोपाल दास, श्याम सुंदर दास, रेवती दासी, राधा नूपुर दास, उमा दीदी, रेखा दीदी, सुधा रानी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें