बड़ौत (बागपत)।
छपरौली चुंगी पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस पर सामाजिक लोगों ने गरीब लोगों को गर्म कपड़े वितरित किए। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा निर्धन और गरीबों की सहायता करना ही सबसे बड़ा पुण्य है। इसमें प्रदीप तोमर, सुदेश, संतोष, श्रवण, सोनू, गौरव, अंकित, राहुल, अनुज आदि रहे।