बड़ौत (बागपत)।
बिड्डर किंग कार्टन स्कूल में मंगलवार को दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया । इसमें स्कूली बच्चों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ रिचा ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम मेें स्कूली बच्चों ने नौ देवियों की झांकी, हनुमान, राम-सीता, पीएम नरेंद्र मोदी, महात्मा गांधी, सुभाष चंद बोस आदि की वेशभूषा धारण कर एक से बढ़कर एक रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के अलावा सामाजिक कुरीतियों को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इस मौके पर मेधावी ओजस, अनिरुद्ध, प्रासुक, अवि, पीयूष, अनिल, सिमरन, गुजन, नक्ष, आराध्य, यथार्थ, समर, गर्व, यश, शिवम, गौरव, अभिमन्यु, दिव्यम को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन रिचा ने किया। इनमेें मीनू जैन, रिचा, शालू, रीतू, प्रियंका, सुरभि, रूबी, शिवानी, सृष्टि, विमलेश, रीता आदि रहे।