बागपत। मौलाना आजाद एजूकेशन फाउंडेशन की ओर से उन स्कूलों में शौचालय बनवाएं जाएंगे, जहां पर अल्पसंख्यकों के 25 प्रतिशत बच्चे पढ़ाई करते हैं। इसके लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में आवेदन करना होगा। जिन स्कूलों में 25 प्रतिशत बच्चे हैं, वहां पर एक ब्लॉक का शौचालय बनवाया जाएगा। किसी विद्यालय में अधिक बच्चे हैं तो लड़के और लड़कियों के लिए अलग शौचालय बनवाए जाएंगे। फाउंडेशन की ओर से इसके लिए प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं। यह जानकारी जिला प्रभारी अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद तारिक ने दी।