बागपत। छपरौली ब्लॉक के मुकंदपुर गांव की महिलाओं ने शौचालय निर्माण की मांग की। आरोप लगाया कि शिकायतों के बाद भी शौचालय निर्माण नहीं कराया गया है। बुधवार को गांव की चमेली, सोमवती, रीना, सुशीला, कविता, राधा, पूनम, रेखा, संगीता और मुन्नी कलक्ट्रेट पहुंची। उन्होंने बताया कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण उन्हें खुले में शौच के लिए जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा। गांव में आए दिन महिला और युवतियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही है। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अवगत कराया कि जल्द कार्रवाई नहीं होती है इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अफसरों की शिकायत करेंगे। एडीएम लोकपाल ने उन्हें जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।