कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएचसी अधीक्षक को घेरा
बड़ौत (बागपत)।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के हालात का जायजा लिया और अधीक्षक का घेराव किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राम कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता मरीजों की शिकायत पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे और वहां के हालात का जायजा लिया। यहां पर हड्डी रोग विशेषज्ञ, दंत रोग, हृदय रोग, नेत्र चिकित्सक की तैनाती नहीं है। एक्स रे मशीन, अल्ट्रासाउंड समेत अन्य उपकरण न होने से मरीजों को बाहर जाना पड़ता है। रोगियों को बाहर की दवा लिखी जाती है। इसके अलावा बिजरौल, कंडेरा उपस्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक नहीं है। इस कारण गरीब जनता परेशान है। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक का घेराव किया और कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी सरकार को 100 दिन के हालात देखने हैं तो बड़ौत आकर देखें। उन्होंने कहा यदि जनसमस्याओं का हल नहीं किया तो उग्र आंदोलन शुरू होगा। उनके साथ शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, घनश्याम शर्मा, हेमंत एडवोकेट, रवि प्रकाश, बबीता सैनी, राकेश चौधरी, समर पाल, अरविंद, संतराम, भोपाल, नगेंद्र, अशोक, योगेश, हरबीर आदि रहे।