फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 77457 उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन, 201 परीक्षक रहे अनुपस्थित

Tue, 21 Mar 2023 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
निगरानी कक्ष से मूल्यांकन केंद्रो पर नजर रखते डीआईओएस रवींद्र सिंह
विज्ञापन
बागपत। दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर 77457 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो गया है। सोमवार को दोनों केंद्रों पर 201 परीक्षक व तीन प्रधान परीक्षक अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सोमवार को मूल्यांकन केंद्र व निगरानी कक्ष का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए श्री यमुना इंटर काॅलेज और गांधी विद्यालय इंटर काॅलेज खेकड़ा को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। गांधी विद्यालय इंटर कालेज में 857 और श्री यमुना इंटर कालेज में 431 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। सोमवार को दोनों केंद्रों पर 201 कक्ष निरीक्षक अनुपस्थित रहे। गांधी विद्यालय इंटर काॅलेज खेकड़ा में सोमवार को 26337 उत्तर पुस्तिका और श्री यमुना इंटर काॅलेज में 10372 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
अब तक दोनों केंद्रों पर 77457 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। खेकड़ा में 50036 और श्री यमुना इंटर काॅलेज में 27441 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने सोमवार को मूल्यांकन केंद्र व निगरानी कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधान परीक्षक व परीक्षकों को मूल्यांकन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें