फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

762 ने एकमुश्त समाधान योजना में किया आवेदन, 639 ने जमा कराया तीन करोड़ 33 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। व्यवसायिक वाहनों के बकाया कर में छूट देने के लिए शुरू की गई एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत 762 वाहन स्वामियों ने आवेदन किया है। इनमें से 639 वाहन स्वामियों ने तीन करोड़ 33 लाख रूपये का बकाया जमा करा दिया है।
विज्ञापन

एक अप्रैल 2020 से पहले पंजीकृत वाहनों के बकाया कर में छूट देने के लिए परिवहन विभाग की ओर से एकमुश्त योजना शुरू की गई थी। योजना के अंतर्गत एक हजार रुपये की रसीद के साथ आवेदन करने वाले वाहन स्वामियों को 35 दिन में तीन किश्त में बकाया जमा करने का मौका दिया था।
जिले के ट्रक, बस, टैक्सी व ऑटो मालिकों को कर में छूट का लाभ लेने के लिए 26 सितंबर तक आवेदन करना था। 762 उप संभागीय विभाग के कार्यालय में 762 वाहनों के आवेदन जमा किए हैं और 639 वाहनों का तीन करोड़ 33 लाख का बकाया जमा हुआ है। बकाया जमा न करने वालों के खिलाफ विभाग की ओर से कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

----
कोट...
- बकाया जमा न करने वाले वाहनों की आरसी जारी कर बकाया जमा करने के नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है। बकाया जमा करने वाले वाहन स्वामियों से प्रशासन स्तर से रिकवरी कराई जाएगी। - एनसी शर्मा, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें