फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया आजादी का 75वां अमृत महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। क्षेत्र के स्कूलों में सोमवार को आजादी का 75वां अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (माध्यमिक संवर्ग) के जिला संयोजक सचिन कुमार गुप्ता के निर्देशन में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने अमृत महोत्सव मनाया। प्रधानाचार्य वकीलचंद जैन, अजयराज शर्मा, पीयूष जैन, मनीष जैन, रीता कौशिक, रीमा जैन, मनमोहन सिंह निशान जैन आदि शामिल रहे।
उधर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (परिषदीय विद्यालय) जनपद बागपत के जिलाध्यक्ष मनोज यादव व जिला मंत्री सुभाष शर्मा के नेतृत्व में जनपद के छह ब्लाकों व 47 एनपीआरसी स्तर तक सभी विद्यालयों में अमृत महोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मुख्यमंत्री के द्वारा विद्यालय में बच्चों को मिलने वाली ड्रेस, जूते, स्वेटर, स्कूल बैग के लिए अभिभावकों के खाते में 1200 रुपये की धनराशि मुख्यमंत्री द्वारा हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के अलावा शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें