फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में समितियां बनाकर चलाया जाए स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ग्रामीण एवं पर्यावरण विकास संस्थान की ओर से डौला गांव के लिए मिशन क्लीन डौला अभियान चलाया गया जा रहा है। मिशन समृद्धि भी सहयोगी है।
विज्ञापन

रविवार को संगठन के पदाधिकारियों ने गालियों में पहुंचकर सफाई की। लोगों को भी स्वच्छता का संदेश दिया। ग्रामीण एवं पर्यावरण विकास संस्थान के सचिव कृष्णपाल सिंह ने कहा कि स्वच्छता के लिए सभी को अभियान चलाना चाहिए। एक घर से जब शुरूआत हो जाएगी तो क्षेत्र अपने आप साफ सुथरा हो जाएगा। सभी लोगों को बढ़-चढ़कर अभियान चलाकर गांव को स्वच्छ बनाना चाहिए। गांव के युवा समितियों का गठन कर इसमें ऐसे अभियान चलाए। इससे बीमारियों का खत्मा होगा और पर्यावरण प्रदूषित मुक्त होगा। इसका फायदा हर व्यक्ति को पहुंचेगा। डौला गांव के युवा वर्ग जागरूक हो रहा है, इससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इसमें आदेश कुमार, पंकज कश्यप, राजेश, बिल्लू मेंबर, डॉ. महताब, प्रियंका प्रजापति, शकुंतला प्रजापति, नफीसा अब्बासी, रोहित कुमार, निशांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें