बड़ौत (बागपत)।
जिवाना गांव के कार्डधारकों ने शनिवार की देर शाम गांव के राशन डीलर पर तमाम आरोप लगाकर प्रदर्शन किया और जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
शनिवार को शाम के समय काफी संख्या में महिला व पुरुष कार्डधारक प्रधान नीरज के नेतृत्व मेें गांव में एकत्रित हुए और राशन डीलर पर राशन वितरण न करने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा पिछले कई माह से राशन डीलर कार्डधारकों को राशन नहीं दे रहा है, यदि कोई इसका विरोध करता है तो राशन डीलर गाली-गलौच कर मारपीट पर उतारू हो जाता है। इससे कार्डधारकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण सोमवार को तहसील परिसर में अनिश्चित कालीन धरना शुरू करेंगे। इनमें रसीद, राजेंद्र, वेदपाल, फिरोज, जगमाल, रहीस, कमलेश, किताबू, राजीव, अंग्रेज पाल आदि रहे।