बागपत। मिशन क्लीन डौला के तहत ग्रामीण पर्यावरण विकास संस्थान और महाराणा प्रताप यूथ क्लब की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। इसमें युवाओं ने हिस्सा लिया। ग्रामीण पर्यावरण विकास संस्थान के सचिव कृष्णपाल सिंह ने कहा कि गंदगी हर किसी के लिए कलंक है। इससे बीमारियां बढ़ती है और पर्यावरण प्रदूषित रहता है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। जिसके चलते डौला गांव में मिशन क्लीन चलाया हुआ है। ताकि अन्य गांव के लोग भी इससे प्रेरित होकर अपने गांवों में इस तरह का अभियान चला सके। सभी गांव के युवाओं को इसके लिए अपनी टीम तैयार कर पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने के लिए कदम उठाना होगा। इस पुनीत कार्य में सभी की सहभागिता बहुत जरूरी है। डौला गांव में जिस प्रकार युवा वर्ग जागरूक हो रहा है, इससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इसमें दीपांशु, संग्राम सिंह, विशाल राणा, शुभम राणा, जितेंद्र कुमार, अभिषेक, रवि, आकाश कुमार, किशोर कुमार, रोहित कुमार, निशांत मौजूद रहे।