खेकड़ा (बागपत)।
ताइक्वांडो संघ बागपत के सानिध्य में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ एवं ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन में बागपत के खिलाड़ियों ने जिला राज्य राष्ट्रीय अबे ओपन अंतरराष्ट्रीय विभिन्न स्तरों पर जनपद, राज्य व देश का नाम रोशन कर चुके हैं। जिले के मेधावी खिलाड़ियों को रविवार को शहर में आयोजित समारोह में सम्मानित किया। इसका शुभारंभ संघ अध्यक्ष सुभाष त्यागी ने किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि रोशनी शर्मा ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र बांटे। इस मौके पर संघ के सचिव सचिन शर्मा ने बताया समारोह में उज्ज्वल यादव, यश यादव, चेतन कुमार, कुल वंश भारद्वाज, आर्यन तोमर, मनीष खान, अयाज मलिक, तुषार यादव, नवीन यादव, आर्यन सिंह, खुशी चौहान, अलहम मलिक, अतुल कुमार, जय सिंह तोमर, अतुल शर्मा, गुड्डू यादव, खुशी शर्मा, इदांत मलिक, आकाश पांचाल, शिवांग, हर्ष प्रजापति, ललित कुमार, अनिकेत नेन, विशाल धामा, मयंक चौहान, अरनव धामा, वृद्धि धामा, अनमोल आदि खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। बालक वर्ग में वर्ष 2018 में नियमित रूप से भाग लेकर विशाल धामा को रेड 1 वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इस दौरान नीरज नैन, सनी तोमर, रविकांत शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, उज्ज्वल शर्मा, सायमा खोखर, अक्षिता तोमर, विधि कुंडू आदि रहे।