फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलाकोत्सव पर्व पर यज्ञ का आयेजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। आर्य समाज मंदिर में होलिकात्सव पर विशेष यज्ञ का आयोजन किया, इसमें आर्यजनों ने विशेष आहुति दी। यज्ञ के ब्रहा समर भानु रहे। यज्ञमान प्रीतम सिंह वर्मा ने कहा कि परमात्मा के साथ किया गया विशुद्ध व्यापार है। जो सच्चे हृदय व सच्ची नीति से किया जाए तो आत्मा कल्याण, जन कल्याण जैसे महान लक्ष्यों की प्राप्ति कर सबसे सरल, सुगम, सार्थक उपाय बन जाता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि घी से भरी हुई एक चम्मच सम्पूर्ण श्रद्धा से यज्ञाग्नि में प्रभु का नाम लेकर अर्पित करते हैं तो वह अपनी दया, कृपा, करुणा का रस मिलाकर उसे सम्पूर्ण करके हमें लौटा देता है। प्रीतम सिंह आर्य ने कहा कि हम सब आर्य हैं। होली पर हम सभी को अपनी बुराइयों को जलाएं और प्रेम भाव से रहें। डॉ. हरपाल सिंह ने कहा कि यज्ञ मनुष्य मात्र का नहीं प्राणी मात्र का हित करता है। इस अवसर पर यशवीर सिंह आर्य, विनोद भारद्वाज, रणतेज उज्जवल, रामबली राणा, सुरेंद्र सिंह आर्य, राजपाल आर्य, डा. ओमवीर, ओमपाल राठी, हरवीर सिह, रणतेज, मोहनपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें