फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कनेक्शन जुड़वाने के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। मलकपुर रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी के लोग तहसील पहुंचे और प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर काटे गए विद्युत कनेक्शनों को जुड़वाने की मांग की। उन्होंने कहा उनकी कॉलोनी में विद्युत कनेक्शन काट दिए हैं और हैंडपंप भी खराब चल रहे हैं, कनेक्शन काटे जाने से कॉलोनी में पेयजल की किल्लत हो गई। इससे कॉलोनी के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही हैं। बाद में तहसीलदार प्रदीप कुमार को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की। इसमें कृष्णपाल, रामपाल, नौशाद, मोमिन, सरिता, मिन्टू, राकेश, फिरोज, यामीन, शौकीन, शबाना, सुमन, बबली, तेजपाल, मुकेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें