फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वकर्मा प्रकट दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

रविवार को विश्वकर्मा प्रकट दिवस पर खेकड़ा नगर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा समाज के लोगों ने हवन किया। इसमें समाज के लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि विश्वकर्मा जी माघ सुदी त्रियोदशी को अवतरित हुए । उन्होंने सोने की लंका का निर्माण किया। द्वारिका पुरी, यम पुरी, सुदामा पुरी का भी निर्माण कराया। पुष्पक विमान भी बनाया। वह अस्त्र एवं शस्त्र और यंत्रों के भी आविष्कारक रहे। साथ ही लोगों ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुकेश पांचाल, मास्टर विनोद, टीना पांचाल, जयपाल पांचाल, श्रद्धानंद पांचाल, राजेश पांचाल, रोहताश प्रधान, राजू पांचाल, ब्रहम सिंह विश्वकर्मा, बीर सैन विश्वकर्मा, पवन विश्वकर्मा, मनीष विश्वकर्मा, मोहित विश्वकर्मा, दयानंद पांचाल, हरेंद्र विश्वकर्मा, मनोज पांचाल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें