फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत के नए डीएम होंगे कवि ह्दय पवन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लोकसभा चुनाव से पहले अधिकारियों के तबादले शुरू हो गए हैं। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार का स्थानांतरण लखनऊ कर दिया । अब वह ग्राम्य विकास विभाग में विशेष सचिव होंगे। उनकी जगह सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के विशेष सचिव पवन कुमार को बागपत का नया जिलाधिकारी बनाया। ऋषिरेंद्र कुमार ने बागपत में 23 दिसंबर 2017 को पदभार ग्रहण किया। नए डीएम पवन कुमार की देशभर मेें खास पहचान है। प्रतिष्ठित कन्हैया लाल मिश्र प्रभाकर पुरस्कार से नवाजे जा चुके पवन कुमार साहित्य की दुनिया में किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वाबस्ता और आहटें उनके प्रमुख गजल संग्रह हैं। वर्ष 2008 बेंच के आईएएस अधिकारी हैं। आठ अगस्त वर्ष 1975 को उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जन्म लिया। पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही रहे और माता गृहणी हैं। लखनऊ, बरेली और गाजियाबाद में एसडीएम रह चुके हैं। परिवार में छोटे भाई ने सिविल सर्विस की पहले तैयारी की, उन्हीं की प्रेरणा और सुझाव पर पवन कुमार ने तैयारी शुरू की और परीक्षा पास की। किताबों से बेहद प्यार है। गजल संग्रह वाबस्ता को साल 2013 का जयशंकर प्रसाद पुरस्कार दिया जा चुका है। वह सहारनपुर और बदायूं के डीएम रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें