फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला शेरगिरान में जमीन पर गिरने से पहले ही लौट गई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बृहस्पतिवार को सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर अचानक बिजली शेरगिरान मोहल्ले की ओर गिरी । बिजली की आवाज से लोग भयभीत हो गए और घरों में दुबक गए। बिजली गिरने से शौकत के घर की सभी लाइटें फूंक गई। मईनूदीन की इंवर्टर व बैटरी फट गई। इस्लामुदीन की भी इंवर्टर और बैटरी फट गया और दीवारों में दरार भी आ गई। काफी समय तक यहां के लोग भयभीत रहे। वहां के निवासियों का कहना था कि बिजली की चमक के कारण स्थानीय लोग कुछ भी नहीं देख सके । जब बिजली बीच से वापस लौटी तो इतनी तेज आवाज हुई कि लोग दहशत में हो गए। दूसरी ओर बृहस्पतिवार की तड़के से नगर में बूंदाबांदी और काली घटा के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें