बड़ौत (बागपत)। महाराजा अग्रसेन सेवा समिति जनपद बागपत के द्वारा महाराजा अग्रसेन एवं माता माधवी की शादी की वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बड़ौत नगर स्थित दिल्ली बस स्टैंड के निकट एजुकेशन प्वाइंट पर यज्ञ का आयोजन किया गया। समिति जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव गुप्ता ने कहा कि हम सबको महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों पर चलकर एक समाजवाद की स्थापना करनी चाहिए। समिति जिला महामंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी अहिंसावादी विचारधारा के मानने वाले थे। हमें उनके आदर्शों का अनुकरण करते हुए समाज में एकजुटता बढ़ानी चाहिए। इस अवसर पर डॉ. राजीव गुप्ता, सचिन गुप्ता, अनुराग मांगलिक, बसंत अग्रवाल, मयंक गर्ग, नितिन गुप्ता राजीव जैन, विपिन माहेश्वरी, आकाश गुप्ता, मयंक जैन, अभिषेक जैन, विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे।